Friday, June 5, 2026
Home Slider Australian Open Tennis : फाइनल में पहुंचे नडाल, 21वें ग्रैंडस्लैम से एक जीत दूर

Australian Open Tennis : फाइनल में पहुंचे नडाल, 21वें ग्रैंडस्लैम से एक जीत दूर

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। राफेल नडाल अब रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पछाड़कर पुरुष टेनिस में रिकॉर्ड 21वें एकल ग्रैंडस्लैम खिताब से महज एक जीत दूर हैं ।

स्पेन के 35 वर्ष के इस धुरंधर ने इटली के मात्तेओ बेरेत्तिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराकर छठी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया। साल के इस पहले ग्रैंडस्लैम से पूर्व कोरोना संक्रमण और चोटों से जूझते आये नडाल को खुद पता नहीं था कि उनका सफर कितना लंबा होगा। उन्होंने तैयारी के लिये हुआ एक टूर्नामेंट जीता और यहां लगातार छह मैच जीत चुके हैं। एक और मैच जीतकर वह फेडरर और जोकोविच को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही सभी चार ग्रैंडस्लैम कम से कम दो बार जीतने वाले दूसरे पुरूष खिलाड़ी बन जायेंगे।

अब उनका सामना अमेरिकी ओपन चैम्पियन दानिल मेदवेदेव और स्टेफानोस सिटसिपास के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

नडाल ने कहा कि मेरा फोकस सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब पर है। मैं यहां थोड़ा बदकिस्मत रहा और चोटों के कारण कई बार नहीं जीत सका। एक बार यहां जीता है और कभी सोचा नहीं था कि 2022 में फिर जीत के करीब पहुंच सकूंगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.