Saturday, June 6, 2026
Home Slider बटलर को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न ने कही बड़ी बात-टेस्ट टीम में उन्हें हमेशा जगह मिले

बटलर को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वार्न ने कही बड़ी बात-टेस्ट टीम में उन्हें हमेशा जगह मिले

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ‘संपूर्ण खिलाड़ी’ की तरह हैं।
वार्न से स्काई स्पोट्र्स से कहा, उसे हमेशा टीम में होना चाहिए। जोस एक बहुत अच्छा और विश्वसनीय कीपर है, लेकिन कभी-कभार, आपके बुरे दिन होते हैं और वहां स्थिति इतनी आसान भी नहीं थी।



इस महान खिलाड़ी ने कहा, उसे अपनी क्षमताओं खासकर बल्लेबाजी के कारण हमेशा आपकी टीम में होना चाहिए। उसकी विकेटकीपिंग भी ठीक है, वह शांत रहता है और उसमें टीम का नेतृत्व करने वाले गुण हैं। वह संपूर्ण खिलाड़ी की तरह है।

बटलर की बल्लेबाजी से प्रभावित वार्न ने कहा, बटलर को खुद पर भरोसा था कि वह टीम को मुश्किल परिस्थित से बाहर निकाल सकते हैं और उनकी इस बात ने मुझे काफी प्रभावित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.