Friday, June 5, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय पेरु को हरा ऑस्ट्रेलिया ने किया विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालिफाई

पेरु को हरा ऑस्ट्रेलिया ने किया विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालिफाई

by Khel Dhaba
0 comment

ऑस्ट्रेलिया ने पेरू को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा कर लगातार पांचवीं बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालिफाई किया।
अंतरमहाद्वीपीय प्ले ऑफ के मुकाबले में दोनों टीमें कतर के अल रेयान के अहमद बिन अली स्टेडियम में सोमवार को खेले गये मैच के नियमित और अतिरिक्त समय में गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

अतिरिक्त समय के अंतिम क्षणों में कप्तान मैट रयान की जगह मैदान पर भेजे गए गोलकीपर एंड्रयू रेडमाय ने आखिर में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार साबित हुए। उन्होंने एलेक्स वलेरा की आखिरी पेनाल्टी को बचाकर टीम को जीत दिलायी।

रेडमायने ने बाद में कहा कि मैं नायक नहीं हूं। मैंने भी प्रत्येक की तरह अपनी भूमिका निभाई। मैं इस जीत का श्रेय नहीं लेने जा रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के अपने पहले मैच में 22 नवंबर को मौजूदा चैंपियन फ्रांस से भिड़ेगा। ग्रुप डी में इन दोनों के अलावा ट्यूनीशिया और डेनमार्क शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.