Sunday, May 31, 2026
Home Slider बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट में जमशेदपुर जगलर्स की जीत में चमके अतुल

बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट में जमशेदपुर जगलर्स की जीत में चमके अतुल

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे बायजू झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए बारिश से बाधित मैच में डीएल नियम से जमशेदपुर जगलर्स ने बोकारो ब्लास्टर्स को 8 विकेट से पराजित किया।

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अतुल सिंह सुरवर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमएलए श्रीमती सबिता महतो ने प्रदान किया।

जमशेदपुर जगलर्स ने टॉस जीता और बोकारो ब्लास्टर्स को बैटिंग का न्योता दिया। बोकारो ब्लास्टर्स ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन बनाये। प्रकाश मुंडा ने 19, विकास विशाल ने 13 और पप्पू सिंह ने नाबाद 11 रन बनाये। संकट मोचन ने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जमेशदपुर जगलर्स ने 4.3 ओवर में दो विकेट पर 51 रन बनाये और डीएल नियम से यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। अतुल सुरवर ने नाबाद 32, राहिल खान ने नाबाद 15 रन बनाये। बोकारो ब्लास्टर्स की ओर से प्रतीक कुमार ने 19 रन देकर दो विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.