Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार जिला क्रिकेट लीग का आतिफ का शतक

कटिहार जिला क्रिकेट लीग का आतिफ का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में डायमंड इलेवन गेड़ाबाड़ी ने इस्लामिया क्रिकेट क्लब को हरा कर दो अंक अर्जित किये।

डी.इलेवन के कप्तान नीरज सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते डी.एलेवेन ने 260/4 रन बनाये! मो.आतिफ ने शानदार नाबाद शतक जमाया। उन्होंने 103 रनों की पारी खेली। इसके अलावा साहिल आलम ने 65, प्रेम कुमार ने 19 रन और रागिब मंज़र ने नाबाद 17 रन बनाये। इस्लामिया के चंदन कुमार ने 36 रन देकर 2, रीतआर्यन और विशाल सिंह ने 1-1 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामिया क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 207 रन बनाए। रीत आर्यन डे ने 32 रन, उमेश रजक ने 38 रन एवं चंदन कुमार ने 37 रन बनाये। साहिल आलम, संतोष मुनि, आतिफ, कप्तान नीरज, मेहताब आलम ने 1-1 विकेट लिये जबकि रौनक कुमार को दो विकेट मिले।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डायमंड इलेवन के शतकवीर मो. आतिफ को दिया गया। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सज्जाद आलम ने बताया कि कल का मैच एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम स्टार राइजिंग क्रिकेट क्लब के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.