Thursday, May 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में नरौली सुपर किंग का धमाके दार आगाज

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग में नरौली सुपर किंग का धमाके दार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के अहम मुकाबले में गुरूवार को नरौली सुपर किंग ने डायमंड रेड को 78 रनों से हरा कर उलट फेर किया। मैच में गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाने वाले दीपेश (30 रन और तीन विकेट) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इधर आरडीएस कालेज मैदान में मुजफ्फरपुर नाऊ के मैदान में नहीं आने पर काँटी इलेवन को वाक ओवर दिया गया।

जिला स्कूल मैदान में खेले गये मैच में नरौली सुपर किंग की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये 28 वें ओवर में 178 रनों के योग पर ऑल आउट हो गयी। अमित रंजन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये अर्धशतक 60 रन ठोका। अरूण ने 42 रन, और दीपेश ने 30 रन बनाये। डायमंड रेड के दिनेश ने तीन विकेट झटके।


जबाब में खेलने उतरी डायमंड रेड की टीम 102 रनों पर ऑल आउट हो गयी। रसिकेन्द्र रवि ने 24 रनों का योगदान दिया।
नरौली सुपर किंग के दीपेश और रूपेश ने तीन तीन विकेट, दिव्यान्शू ने दो तथा दिव्यजोत ने एक विकेट प्राप्त किया।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights