Thursday, April 30, 2026
Home Uncategorized एथलेटिक्स के तकनीकी पदाधिकारी सुशील शर्मा नहीं रहे

एथलेटिक्स के तकनीकी पदाधिकारी सुशील शर्मा नहीं रहे

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय एथलेटिक्स के वरीय तकनीकी पदाधिकारी सुशील शर्मा नहीं रहे। दिल्ली सरकार में फिजिकल टीचर से सेवानिवृत सुशील शर्मा का दिल्ली में निधन हुआ और निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पूरा एथलेटिक्स जगत शोकाकुल है। भारतीय एथलेटिक्स में उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है और अनगिनत आयोजनों में उनकी उपस्थिति ने एथलीटों और अधिकारियों को समान रूप से प्रेरित किया है। वे इंटरनेशनल लेवल स्टाटर के रूप में जाने जाते थे। भारत में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर कई प्रतियोगिता में उन्होंने स्टाटर की भूमिका अदा की। खेल के प्रति उनकी विशेषज्ञता, समर्पण और जुनून ने एथलेटिक्स समुदाय पर एक अमिट छाप छोड़ी है। पूरा एथलेटिक्स जगत इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना कर रहा है और ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। यह जानकारी एथलेटिक्स के तकनीकी पदाधिकारी नीरज कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights