Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट खगड़िया में अशोक सहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 26 जून से

खगड़िया में अशोक सहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 26 जून से

by Khel Dhaba
0 comment

खगड़िया। यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 26 जून से जीवन रक्षा लक्ष्य हमारा स्लोगन के साथ अशोक सहनी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होगा।
इसकी जानकारी यूथ फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में किया जायेगा। इस आयोजन का व्यवस्थापक वाईसीसी खगड़िया है।
इस आयोजन में कुल आठ टीमें खेलेंगी जिसमें चार खगड़िया जिला की और चार खगड़िया के बाहर की होंगी। मैच व्हाइट गेंद से कलर ड्रेस में खेला जायेगा।
विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 11 हजार नकद पुरस्कार व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 5500 रुपए नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। इसके अलावा कई अन्य आकर्षक पुरस्कारों की बारिश होगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.