34 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

रांची : इमा कप अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता कल से

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित नवीं इमा कप अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है।

अन्य जिलों के खिलाड़ी भी रांची पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता की मेजबानी बिशप हार्टमैन एकेडमी के द्वारा की जा रही है। 50 स्वर्ण पदक के लिए राज्य भर के कराटे खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे।

इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 जून को किया गया है। 25 जून को प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 बजे मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक एवं विशिष्ट अतिथि बिशप हार्टमैन एकेडमी के प्राचार्य टी किंडो के द्वारा किया जाएगा।

जबकि इसका समापन 26 जून को शाम 4:00 बजे होगा जिसमें अतिथि के रुप में झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यसभा सांसद महुआ माजी एवं झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव रहेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि कराटे प्रतियोगिता विश्व कराटे संघ के नियम के अनुसार किया जाएगा प्रतियोगिता आयु एवं वजन वर्ग में की जा रही है। जिस महिला एवं पुरुष दोनों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं 18 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी आयु वर्ग में भाग लेंगे जबकि 18 वर्ष से ऊपर आयु के खिलाड़ी वजन वर्ग में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं इस प्रतियोगिता को संचालित करने के लिए 50 तकनीकी पदाधिकारी रांची आ चुके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights