Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट आशादीप क्रिकेट एकेडमी ने सीरीज जीती, पीयूष फिर चमके

आशादीप क्रिकेट एकेडमी ने सीरीज जीती, पीयूष फिर चमके

by Khel Dhaba
0 comment

साहिबगंज (झारखंड) के सिद्धू कानू स्टेडियम में आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर और माही इलेवन साहिबगंज के बीच चल रहे तीन मैचों की फ्रेंडशिप सीरीज के दूसरे मैच में आशादीप क्रिकेट लीग ने जीत हासिल कर ली इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

निर्धारित 30 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर ने कल के मैन ऑफ द मैच पीयूष शर्मा के धाकड़ प्रदर्शन और कप्तान शादमान अंसारी की जिम्मेदारी भरी पारी से 9 विकेट के नुकसान पर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया।

सलामी बल्लेबाज पीयूष शर्मा ने मैदान के चारों ओर दर्शनीय स्ट्रोक लगाते हुए शानदार 92 में रन बनाए जबकि शादमान ने तेजी से रन बनाते हुए 69 रन बनाए। गेंदबाजी में माही इलेवन साहिबगंज की ओर से सचिन और अमित ने दो-दो विकेट लिये।

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी माही इलेवन साहिबगंज की टीम एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही और उसके बल्लेबाज दबाव में आ गए एवं पूरी टीम मात्र 95 रनों के स्कोर पर सिमट गई़। माही इलेवन की ओर से आदित्य ने 26 एवं सचिन और गोलू ने ने 14-14 रन बनाए।

आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर की ओर से लेग स्पिनर राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि अभिजीत और शोएब को दो-दो विकेट मिले। आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर के सलामी बल्लेबाज पियूष शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार की सुबह 8:00 बजे से खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.