Saturday, June 6, 2026
Home Slider आर्सनल ने लीग कप में वेस्ट ब्रोम को 6-0 से करारी शिकस्त दी

आर्सनल ने लीग कप में वेस्ट ब्रोम को 6-0 से करारी शिकस्त दी

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। पियरे एमरिक ऑबमेयांग की हैट्रिक की मदद से आर्सनल ने बुधवार को यहां इंग्लैंड के लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वेस्ट ब्रोम को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

आर्सनल का प्रीमियर लीग में अब तक प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने अपने दोनों मैच गंवाये हैं और उसने अभी तक एक भी गोल नहीं किया है लेकिन वेस्ट ब्रोम के खिलाफ लीग कप में वह पूरी तरह से बदली हुई टीम नजर आयी।

ऑबमेयांग नये सत्र के शुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे जिसके कारण वह प्रीमियर लीग के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाये थे। वेस्ट ब्रोम के खिलाफ उनकी हैट्रिक से आर्सनल की प्रीमियर लीग में भी वापसी की संभावना बढ़ गयी है। उनके अलावा आर्सनल की तरफ से निकोलस पेपे, बुकायो साका और अलेक्सांद्र लाकाजेटे ने गोल किये।

लीग कप में यह सबसे बड़ी जीत नहीं है क्योंकि साउथम्पटन ने एक अन्य मैच में न्यूपोर्ट काउंटी को 8-0 से हराया जबकि ब्रूनले ने न्यू कास्टल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.