Saturday, June 13, 2026
Home Slider इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सनल और एवर्टन को मिली हार

इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सनल और एवर्टन को मिली हार

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को जेमी वार्डी ने आर्सनल के खिलाफ गोल करने का अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखते हुए यहां लीसेस्टर को 1-0 से जीत दिलायी। वार्डी ने खेल के 80वें मिनट में यह निर्णायक गोल किया। उनका आर्सनल के खिलाफ लीग में यह कुल 11वां गोल है। यह किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वार्डी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

यह गोल भी शानदार था। यचूरी टीलमैन्स ने सेंगिज अंडर को पास दिया जिनका क्रास वार्डी तक पहुंचा और उन्होंने हेडर से उसे बड़ी खूबसूरती से गोल में बदल दिया।

उधर साउथम्पटन में प्रीमियर लीग में शीर्ष पर चल रहे एवर्टन को सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा। उसने साउथम्पटन ने 2-0 से हराया। साउथम्पटन की तरफ से जेम्स वार्ड प्रोवसे ने 27वें मिनट में पहला गोल किया जबकि चे एडम्स ने 35वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.