अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा हेमन ट्रॉफी में भाग लेने वाली अररिया जिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई। टीम का कप्तान रविशंकर दास को बनाया गया है वहीं उपकप्तान संजू कुमार सिंह होंगे। सीमांचल जोन का वेन्यू पूर्णिया में है। यहां आयोजित होने वाले हेमन ट्रॉफी के मैच सीमांचल जोन की पांच टीमों का मुकाबला होगा। अररिया को यहां अपने चार मैच मधेपुरा, कटिहार किशनगंज पूर्णिया से खेलना है।
टीम इस प्रकार है : रविशंकर दास (कप्तान), संजू कुमार सिंह (उप कप्तान), जयलाल मूर्मू, जैद अहमद, निसार अहमद, सम्राट राय, मोहम्मद अशफाक, आदित्य राज, उत्तम कुमार, गौरव झा, उज्जवल कुमार, ऋतुराज कुमार सिंह, अभिनव कुमार सिंह, कुमार सात्विक, राजा बाबू, अभिषेक कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार राजा, सुरक्षित खिलाड़ी सरवन कुमार, शिवम कुमार झा, विक्की कुमार, साहिल अंसारी, यशवर्धन दास। टीम मैनेजर अशोक मिश्रा को बनाया गया है। जिला क्रिकेट टीम के रवानगी के समय में अररिया जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष परवेज आलम, सत्येन शरण, सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता, गोपाल झा, तनवीर आलम आदि मौजूद थे।






- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न

- बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़

- सीएम सम्राट चौधरी ने एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित

- बिहार के युवा एथलीटों की बड़ी उड़ान, सेतू मिश्रा और विभास्कर कुमार पहनेंगे इंडिया जर्सी

- बीआईपीएल सेलेक्शन ट्रायल के अंतिम दिन उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़

- कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग में फाइटर्स व स्टापर्स चैंपियन

- एशियाई रिले चैंपियनशिप में गुरविंदरवीर सिंह करेंगे भारतीय दल की अगुवाई

- FIFA World Cup 2026: जानिए भारतीय मूल के उन 4 खिलाड़ियों को जो खेलेंगे विश्व कप
