Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar Cambridge Cricket Academy में अंडर-16 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 10 अप्रैल से

Bihar Cambridge Cricket Academy में अंडर-16 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 10 अप्रैल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना एम्स के पास स्थित बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में आगामी दस अप्रैल से एकेडमी के ग्राउंड पर नाइट अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी एकेडमी के कोच जीशान विन वासी ने दी। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में सिर्फ 8 टीमों को भाग लेने की अनुमति होगी। मैच शाम छह बजे से शुरू होगा। विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए की नकद राशि दी जायेगी।

इन सबों के अलावा विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी दी जायेगी। साथ ही विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार, प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि भाग लेने को इच्छुक टीमें विशेष जानकारी व इंट्री के लिए मोबाइल नंबर 7488887877 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.