Monday, June 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया जिला क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी विजयी

अररिया जिला क्रिकेट लीग में अररिया क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी अररिया जिला क्रिकेट लीग का 19 वां मैच अररिया क्रिकेट एकडमी रेड और नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया। आज का मैच 30-30 ओवरों का खेला गया, इस मैच में टॉस नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नरपतगंज के बल्लेबाजों ने 26 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज आलोक ने 26 रन की पारी खेली। गौरव ने 22 और सोनू ने 23 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। एसीए रेड के गेंदबाज आदर्श ने 5 और आयुष और फ़ैज़ान ने 2-2 विकेट चटकाए। दूसरी पारी खेलने उतरी ए सी ए रेड के बल्लेबाजों ने 1 विकेट खो कर 122 रन बना कर आसानी से अपनी टीम को जीत दिला दी। एसीए रेड के बल्लेबाज आयुष ने नाबाद 51 रन, गौरव ने 44 रन का योगदान दिया। नरपतगंज के गेंदबाज मुकेश ने 1 विकेट लिए।
मैच के अंपायर अनिकेत गोपाल और ज़ैद अहमद थे स्कोरिंग राकेश ने किया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जायसवाल, अमित सेनगुप्ता, सत्येंन शरण, शशांक, अश्विनी कुमार, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.