Friday, June 12, 2026
Home Slider बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक व चुनाव 30 जून को

बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक व चुनाव 30 जून को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव आगामी 30 जून को होगा। यह जानकारी बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष मधु शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि वार्षिक आमसभा की बैठक और चुनाव राजधानी के श्याम भवन, चौधरी टोला, सुल्तानगंज में होगा।

चुनाव पांच पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के लिए होगा। इस वार्षिक आमसभा की बैठक में बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार से मान्यता प्राप्त जिला यूनिट के पदाधिकारी भाग लेंगे।

इस बैठक में बेसबॉल की गतिविधियों और विकास पर चर्चा की जायेगी। साथ ही कोषाध्यक्ष द्वारा ऑडिट रिपोर्ट समेत अन्य चीजें पेश की जायेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.