Saturday, June 13, 2026
Home Slider अमेरिका और मेक्सिको ने किया World Cup Football के लिए क्वालिफाई

अमेरिका और मेक्सिको ने किया World Cup Football के लिए क्वालिफाई

by Khel Dhaba
0 comment

सान जोस। अमेरिका ने बुधवार की रात अपने अंतिम क्वालीफाइंग मैच में कोस्टा रिका से 0-2 से हारने के बावजूद कतर में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया।

अमेरिकी टीम 2018 में रूस में हुए विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी जो उसके लिये सदमे की तरह था। कोस्टा रिका के लिये जुआन पाब्लो वरगास ने 51वें मिनट में और एंथोनी कांट्रेरास ने 59वें मिनट में गोल किये।

लेकिन पिछले हफ्ते पनामा पर 5-1 की जीत की बदौलत अमेरिका गोल अंतर में कोस्टा रिका से ऊपर तीसरे स्थान पर रहा और उसने विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया। अमेरिका के 25 अंक रहे।

कनाडा 28 अंक से तालिका में शीर्ष पर रहा जबकि मेक्सिको 28 अंक लेने के बावजूद गोल अंतर से दूसरे स्थान पर रहा।

अमेरिकी कोच ग्रेग बेरहाल्टर ने कहा, ‘‘टीम के लिये गौरव का क्षण है, अमेरकी फुटबॉल के लिये गर्व का पल है। टीम बहुत खुश है।

कोस्टा रिका 25 अंक से गोल अंतर से चौथे स्थान पर रही और अब जून में ओसनिया चैम्पियन न्यूजीलैंड से एक मैच के प्लेऑफ में आमने सामने होगी।

Wo

मेक्सिको ने जीतकर लगातार आठवीं बार सीधे विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको ने बुधवार रात अपने अंतिम क्वालीफाइंग मैच में एल साल्वाडोर को 2-0 से हराकर लगातार आठवीं बार सीधे फुटबॉल विश्व कप के लिये जगह पक्की की।

कॉनकाकाफ (उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल संघों का परिसंघ) की ओर से तीन स्वत: क्वालीफाई करने वाली टीमें कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका हैं।

कनाडा ने पहले ही रविवार को टोरंटो में जमैका पर 4-0 की जीत से 36 साल में पहली बार विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया। कनाडा की टीम अपने अंतिम मैच में पनामा से 0-1 से हार गयी लेकिन वह आठ टीम की तालिका में 28 अंक लेकर शीर्ष पर रही। मेक्सिको 28 अंक हासिल करने के बावजूद गोल अंतर से दूसरे स्थान पर रहा।

अमेरिकी टीम रूस में 2018 विश्व कप में जगह नहीं बना सकी थी, लेकिन वह कोस्टा रिका से 0-2 की हार के बावजूद 25 अंक से तीसरे स्थान पर रहकर विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने में सफल रही।

मेक्सिको के लिये अजटेका स्टेडियम में हुए मैच में उरीयल अंतुना ने 16वें मिनट में गोल किया और फिर रॉल जिमेनेज ने पहले हाफ खत्म होने से तुरंत पहले पेनल्टी किक को गोल में तब्दील किया।

कोस्टा रिका ने पिछले हफ्ते कनाडा को 1-0 से हराया था और रविवार को उसने होंडुरास को 2-1 से पराजित किया था। वह तालिका में चौथे स्थान पर रही जिससे वह उपमहाद्वीपीय प्लेऑफ में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी जिसने ओसनिया क्षेत्र के मुकाबले में सोलोमन आइलैंड को 5-0 से हराया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.