Saturday, June 6, 2026
Home Slider अमन गुप्ता यूएस एमेच्योर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारे

अमन गुप्ता यूएस एमेच्योर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारे

by Khel Dhaba
0 comment

ओरेगॉन (अमेरिका)। भारतीय-अमेरिकी गोल्फर अमन गुप्ता का 120वीं यूएस एमेच्योर चैम्पियनशिप में शानदार सफर सेमीफाइनल में टायलर स्ट्राफैसी से हार के साथ खत्म हो गया।
इस 21 साल के खिलाड़ी ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाले स्ट्राफैसी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें हालांकि 18वें होल में बोगी करना महंगा पड़ा जिससे मैच उनके हाथ से निकल गया।
गुप्ता को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रिकी कास्टिलो के अंतिम समय में हटने से इस टूर्नामेंट में खेलने को मौका मिला था। उन्होंने हालांकि सेमीफाइनल में पहुंच कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.