Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार जिला क्रिकेट लीग में एलायंस क्रिकेट एकेडमी 3 विकेट से विजयी

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में एलायंस क्रिकेट एकेडमी 3 विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग के पूल बी के अंतर्गत खेले गए मैच में एलायंस क्रिकेट एकेडमी ने सन्नी क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराया।

सन्नी एकेडमी के कप्तान राहुल पुडासैणी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके फैसले को उलट करते हुए शुभम सिंह के नेतृत्व में एलायंस के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शुभम ने 6 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिये, जबकि आशीष नायक ने 7 ओवर में 25 रन दे कर 3 विकेट प्राप्त किये। सन्नी की ओर से कप्तान राहुल ने 44 रनों की मत्वपूर्ण पारी खेली और उनका साथ सिर्फ विश्वजीत ही साथ दे सके जो 35 रन बना कर रन आउट हुए इसके अलावा कोई भो बल्लेबाज खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 33 ओवर में ही 140 रन बना कर आउट हो गई।

जवाबी बल्लेबाजी करते हुए एलायंस की शुरुआत भी खराब हुई 66 रन पर विकेट खोने के बाद अमन खान ने पारी संभालते हुए शानदार 38 रन बनाए और कप्तान अजय की गलती के कारण रन आउट हो गए। उनके अलावा विवेक शर्मा ने 25 रन और आशीष नायक की महत्वपूर्ण 19 रन की पारी की बदौलत एलायंस ने यह मैच 3 विकेट से जीत कर 2 अंक हासिल किए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलाइंस के आशीष नायक को दिया गया। कल का मैच रेलवे बनाम इस्लामिया क्लब के बीच सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

इसे भी पढ़ें
मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में बिहारीगंज व फाइटर्स सीसी विजयी
सीतामढ़ी जिला क्रिकेट में एमजेवाईएस 33 रनों से जीता
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रग्बी में पाटलिपुत्र विवि की महिला टीम उपविजेता
वैशाली क्रिकेट लीग में प्रिंस का शतक व प्रवीण की हैट्रिक, गुरुद्रोण क्लब विजयी
गया जिला क्रिकेट क्लब में राइजिंग स्टार विजयी
अररिया क्रिकेट लीग में जोगबनी सीसी को एंबीशन सीसी दी मात

भोजपुर क्रिकेट लीग में स्टार फ्रेंड्स क्लब के अंकित ने किया राज
पश्चिम चंपारण क्रिकेट लीग : अर्जुन क्रिकेट क्लब सात विकेट से जीता
पोंटिंग ने बनाई दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम, कोहली को कमान
विजडन की दशक की टी20 टीम में कोहली, धौनी को नहीं मिली जगह

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.