Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट सीतामढ़ी जिला इंटर स्कूल क्रिकेट में विद्या भारती व सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल विजयी

सीतामढ़ी जिला इंटर स्कूल क्रिकेट में विद्या भारती व सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैचों में विद्या भारती और सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल ने जीत हासिल की।

विद्या भारती के कप्तान शिवम ठाकुर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाये। जवाब में चिल्ड्रेन हैप्पी होम की टीम 49 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार विद्या भारती ने यह मैच 121 रन से जीत लिया। विजेता टीम के धीरज झा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरे मैच में सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल के कप्तान सादिक अनवर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन चार विकेट के नुकसान पर बनाये। जवाब में होली फेथ स्कूल ने निर्धारित नौ विकेट के नुकसान पर मात्र 94 रन बनाये और इस प्रकार सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल ने यह मैच 57 रनों से जीत लिया। विजेता टीम के नीतीश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायर राहुल झा, साहब अली थे जबकि स्कोरर रामाशंकर थे। इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार, श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, विवेक मिश्रा, अभिताभ सिंह नंदन उपस्थित थे।

कल का मैच
संत जोसेफ स्कूल बनाम भारती पब्लिक स्कूल

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.