Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली क्रिकेट लीग में प्रिंस का शतक व प्रवीण की हैट्रिक, गुरुद्रोण क्लब विजयी

वैशाली क्रिकेट लीग में प्रिंस का शतक व प्रवीण की हैट्रिक, गुरुद्रोण क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। प्रिंस (101 रन) के शतक और प्रवीण (4 विकेट) की हैट्रिक की बदौलत गुरुद्रोण क्रिकेट क्लब ने वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मैच में रुद्रा क्रिकेट क्लब को 99 रनों से पराजित किया।


गुरुद्रोण क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और प्रशांत (76 रन) और प्रिंस (101 रन) के शानदार खेल की बदौलत नौ विकेट पर 253 रन बनाये। गौरव ने 4, विक्की ने 3, राजू और दीपक ने एक-एक विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रा की टीम शुरुआती झटके के बाद मनीष के 33, उत्कर्ष के 42, दीपक के 39 रनों की मदद से सभी विकेट खोकर 154 रन बनाये पर लक्ष्य से पीछे रह गए। प्रवीण ने हैट्रिक समेत 4, उदित ने 3, अभिषेक सिंह ने 2, जितेंद्र कुमार मल्लिक ने 1 विकेट चटकाये। शतक लगाने के लिए प्रिंस कुमार को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

इसे भी पढ़ें

गया जिला क्रिकेट क्लब में राइजिंग स्टार विजयी
भोजपुर क्रिकेट लीग में स्टार फ्रेंड्स क्लब के अंकित ने किया राज
पश्चिम चंपारण क्रिकेट लीग : अर्जुन क्रिकेट क्लब सात विकेट से जीता
पोंटिंग ने बनाई दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम, कोहली को कमान
विजडन की दशक की टी20 टीम में कोहली, धौनी को नहीं मिली जगह

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.