Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट ऑल इंडिया सुखदेव नारायण मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज 20 अक्टूबर को

ऑल इंडिया सुखदेव नारायण मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आगाज 20 अक्टूबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 अक्टूबर। बिहार की प्रतिष्ठित एवं सर्वाधिक लोकप्रिय अखिल भारतीय सुखदेव नारायण स्मारक अन्तर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 38वें संस्करण का शानदार आगाज रविवार यानी 20 अक्टूबर,2024 को खगौल के जगजीवन स्टेडियम में होगा।

इसकी जानकारी देते हुए आयोजन सचिव विजय कुमार नारायण चुन्नू ने बताया कि पूर्व रणजी प्लेयर विष्णु शंकर प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक होंगे।

प्रतियोगिता समिति के चेयरमैन श्री रोहित जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों के खिलाड़ी सच्ची खेल भावना की शपथ लेगें।
उक्त अवसर पर शहर के ढेर सारे गणमान्य व्यक्ति, प्रमुख खिलाड़ी एवं समाज के हर वर्ग के कई सम्मानित अतिथि उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डोनी पोलो एवं जीसस एंड मेरी एकेडमी के बीच खेला जाएगा। सभी मैचों की स्कोरिगं लाइव होगी तथा सभी मैच में अम्पायर स्टेट पैनल के होगें।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच डिवाइन वैली इंटरनेशनल स्कूल एवं ग्रेविटी हाई स्कूल के बीच खेला जाएगा। सुखदेव क्रिकेट से उभरे रण्जी खिलाडी विष्णु शंकर जिन्होंने 6 रणजी, 6 लिस्ट ए एवं एम आर एफ फाउन्डेशन के ट्रेनी रहे, प्रतियोगिता के आब्जर्वर होगें तथा खिलाडियों को मोटिवेट भी करेगें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.