Friday, June 12, 2026
Home बिहारटेनिस All India Ranking Under-16 Tennis : बिहार की भार्गवी शर्मा को दोहरा खिताब

All India Ranking Under-16 Tennis : बिहार की भार्गवी शर्मा को दोहरा खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 जून। नसीब स्पोट्र्स एकेडमी की मेजबानी में आयोजित ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-16 टेनिस चैंपियनशिप में बिहार की भार्गवी शर्मा ने दोहरा खिताब अपने नाम किया है। भार्गवी शर्मा ने एकल और डब्ल्स दोनों खिताब अपने नाम किया है।


बालिका एकल में भार्गवी शर्मा ने कर्नाटक की अनिका पांडेय को 6-0, 6-1 से पराजित किया। युगल में भार्गवी शर्मा में अदिति मिश्रा के साथ मिल कर सोनाली मंडल और इशिका शॉ की जोड़ी को 6-1,6-0से हरा यह खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-
बालक एकल फाइनल
अमृत वत्स (पश्चिम बंगाल) ने अविनाश रॉय (बिहार) को 6-0, 6-0 से हराया।

बालक युगल फाइनल
सत्यम प्रकाश और प्रखर रंजन ने यश पटेल और अर्जुन शर्मा को 7-5, 6-1 से हराया।

बालिका एकल फाइनल
भार्गवी शर्मा (बिहार) ने अनिका पांडे (कर्नाटक) को 6-0, 6-1 से हराया।

बालिका युगल फाइनल
भार्गवी शर्मा और अदिति मिश्रा ने सोनाली मंडल और इशिका शॉ को 6-1, 6-0 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.