Saturday, June 6, 2026
Home Slider फैसलाबाद टेस्ट में धौनी की बीमर फेंकने पर बोले अख्तर-ऐसा नहीं करना चाहिए था

फैसलाबाद टेस्ट में धौनी की बीमर फेंकने पर बोले अख्तर-ऐसा नहीं करना चाहिए था

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि उन्हें 2006 में फैसलाबाद में हुए टेस्ट मैच में महेंद्र सिंह धौनी को बीमर नहीं फेंकनी चाहिए थी।
अख्तर ने कहा कि उन्होंने ऐसा पहली बार जानबूझकर किया था और इसके बाद उन्होंने धौनी से माफी भी मांग ली थी।
अख्तर ने आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल आकाशवाणी पर कहा, मुझे लगता है कि मैंने फैसलाबाद में 8-9 ओवरों का स्पेल फेंका था। मैंने वो स्पेल काफी जल्दी किया था और धौनी ने शतक जमाया था। मैंने उन्हें जानबूझकर बीमर फेंकी है और इसके बाद उनसे माफी मांगी।
पूर्व गेंदबाज ने कहा, वह शानदार खेल रहे थे और विकेट काफी धीमी थी। मैं चाहे कितनी भी तेज फेंक लूं वो मारे जा रहे थे। मैं परेशान हो गया था। धौनी का फैसलाबाद में बनाया गया शतक टेस्ट में पहला शतक था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.