Thursday, June 18, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल बीसीसीआई की तरह पूर्व खिलाड़ियों को प्रदेश ईकाइयों में मताधिकार दे सकता है AIFF

बीसीसीआई की तरह पूर्व खिलाड़ियों को प्रदेश ईकाइयों में मताधिकार दे सकता है AIFF

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ प्रदेश स्तर पर भारत के पूर्व खिलाड़ियों को अधिक भागीदारी देने की कवायद में चुनाव में मतदान अधिकार भी दे सकता है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही प्रदेश ईकाइयों में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मतदान का अधिकार दिया है। अब एआईएफएफ भी बीसीसीआई की तर्ज पर फैसला ले सकता है ।

एआईएफएफ ने एक सर्कुलर में भारत के सभी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का ब्यौरा मांगा है जो देश के लिये कम से कम पांच मैच खेल चुके हैं और कम से कम दो साल पहले फुटबॉल को अलविदा कह चुके हैं।

एक सूत्र ने बताया कि प्रशासन में अधिक पूर्व खिलाड़ियों को शामिल करने के लिये यह किया जा रहा है। देश का नाम रोशन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर बदलाव लाने का मौका मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.