Monday, February 2, 2026
Home बिहारअन्य फेडरेशन कप नेशनल हैंडबॉल : बिहार की महिला टीम का शानदार आगाज

फेडरेशन कप नेशनल हैंडबॉल : बिहार की महिला टीम का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment
National Women's Handball Championship

पटना। हरियाणा के दिघल में आयोजित 34वीं फेडरेशन कप नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के प्रथम दिन बिहार महिला टीम ने अपने पूल का पहला मैच जीत विजय अभियान शुरू किया। बिहार टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल की टीम पर 19-8 के अंतर से जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता स्थल से बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि बिहार टीम से पीपी खुशबू कुमारी ने सर्वाधिक 5 गोल, अंशु ने 4, खुशबू ने 4 गोल जबकि सीनियर खुशबू के नाम 3 गोल रहे। सुषमा, मनीषा एवं निशा ने 1 – 1 गोल किया।

बिहार महिला टीम के बेहतर आगाज को लेकर संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने बेहतर परिणाम की शुभकामना दी है। बिहार टीम को अपने पूल में हिमाचल के अलावा मध्यप्रदेश, दिल्ली से भिड़ना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights