Saturday, March 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीसीसी विजयी

पूर्णिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीसीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर चल रही 43वीं पूर्णिया जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में जीसीसी ने जेएससीसी को 61 रन से हराया।

जीसीसी ने 28.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन ही बना पाई। जीसीसी की तरफ से जितेंद्र कुमार ने 42 गेंद खेलकर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन और अनुज ने 27 गेंद खेलकर 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 27 रन बनाया। जेएससीसी की तरफ से शिव ने 6 ओवर में 2 मेडन के साथ 21 रन देकर 4 विकेट और अविनाश ने 6 ओवर में 1 मेडन के 22 रन देकर 2 विकेट प्रात किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21.2 ओवर में 112 रन बनाकर जेएस सीसी के सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इस तरह यह मैच जी सी सी ने 61 रन से जीत लिया। जे एस सीसी की तरफ से रितेश ने 64 गेंद खेलकर 6 चौके की मदद से 41 रन बनाया। जबकि जीसीसी की तरफ से पप्पू ने 6 ओवर में 1 मेडन के साथ 16 रन देकर 3 विकेट और जितेंद्र कुमार ने 1.2 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। जी सीसी के जितेंद्र कुमार को हरफनमौला खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में शिवाशिष चक्रवर्ती और सुधांशु शेखर”पिंटु” थे जबकि स्कोरर विकल्प झा थे। इस मौके पर पीडीसीए सचिव जयंत कुमार गौतम, लीग कमिटी के शशांक शेखर”गुड्डू”, मो असीम, शरजील असर, अब्बू आलम, शिव शंकर चटर्जी, मंजर मोहसिन, उमेश कुमार सिंह”पुट्टू”, मुस्तफा कमाल राजा, दिग्विजय सिंह, अवीनिश, मो शहादत, मंटू दा, रमण कुमार मंडल, मो इरशाद, मो इश्तियाक, विजय ली और मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा सहित कई पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी और सैंकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights