Monday, June 1, 2026
Home Uncategorized भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने युवा खिलाड़ियों के बीच मनाई स्वामी विवेकानन्द की जयंती

भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने युवा खिलाड़ियों के बीच मनाई स्वामी विवेकानन्द की जयंती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानन्द जी की 160वीं जयंती पटना के गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने स्वामी विवेकानन्द जी को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला एवं युवा खिलाड़ियों से अपील किया की वे स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को पढ़े एवं उन्हे आदर्श मान कर इनके पद चिन्हों पर आगे बढ़े। साथ ही श्री राजू ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी भारतीय संस्कृति एवं सांस्कृतिक दर्शन को सम्पूर्ण विश्व में गौरव प्रदान करने वाले प्रकांड विद्वान व्यक्ति थे वे सदैव युवाओं के हक की बात करते थे इसी हेतु उनकी जन्म जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उक्त अवसर पर सह संयोजक मुकेश पासवान,प्रवक्ता आनंद सिन्हा,क्षेत्रीय प्रभारी आनंद मिश्रा,सोशल मीडिया प्रभारी विकास सिंह, सुमीत शर्मा,शंकर गुप्ता,संतोष तिवारी,आशुतोष कुमार सहित दर्जनों खिलाड़ियों के स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.