Thursday, June 11, 2026
Home बिहारअन्य National Road Cycling Championship में बिहार की सुहानी को गोल्ड मेडल

National Road Cycling Championship में बिहार की सुहानी को गोल्ड मेडल

by Khel Dhaba
0 comment
National Road Cycling Championship

पटना। नासिक (महाराष्ट्र) में साइकिलिंग फेडेरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 27वीं राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के आज तीसरे दिन बिहार की सुहानी कुमारी ने सब जूनियर मास्टस बालिका वर्ग के 30 किलोमीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

सुहानी पिछले वर्ष राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। सुहानी ने लगातार दूसरी वर्ष मेडल हासिल किया। सुहानी राज्य की पहली बालिका है जो राष्ट्रीय रोड़ साइकिलिंग चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा।

सुहानी को गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के संरक्षक श्री रमेश चंद्र दुबे, उपाध्यक्ष श्री विक्रम आदित्य, कोषाध्यक्ष श्री बैजनाथ प्रसाद, कोच श्री ए के लुइस, केशव कुमार पाण्डेय, विजय शंकर, सिद्धार्थ वर्मा,सतीश कुमार, संजय कुमार वर्मा, श्री श्याम कुमार झा,तेज नारायण ने बधाई दी। इस बात कि जानकारी साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ कौशल किशोर सिंह ने दी।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.