Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Jehanabad District Junior Division Cricket League में सरदार पटेल क्रिकेट क्लब विजयी

Jehanabad District Junior Division Cricket League में सरदार पटेल क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जहानाबाद जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग (Jehanabad District Junior Division Cricket League) में सरदार पटेल क्रिकेट क्लब ने आर एस सी सी क्रिकेट क्लब को 126 रनो से हराया।

सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 241 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

सरदार पटेल क्रिकेट क्लब की तरफ से विकास कृष्णा (68 रन) और कुमार शान (60 रन) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इनके अलावा अभिषेक कुमार ने भी टीम के लिए 29 रनों की उपयोगी पारी खेली वही आर एस क्रिकेट क्लब की तरफ से सुमित कुमार बजरंगी ने 4 और आदिल आयाज ने 3 विकेट हासिल किया।

242 रनो का पीछा करने उतरी आर एस क्रिकेट क्लब कभी भी मैच में नजर नही आई। पूरी टीम 21.1 ओवरों के सिर्फ 115 रन पर ऑल आउट हो गई और मैच 126 रनों के भारी अंतर से हार गई। आर एस क्रिकेट क्लब की तरफ से शुभम कुमार ने 29, कृष कुमार ने 14 एवं सागर वर्मा ने 12 रनो का योगदान दिया।

सरदार पटेल क्रिकेट क्लब के तरफ से विकास कुमार ने 4 और विकास कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किया। विकास कृष्णा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन आशु रंजन ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.