Friday, February 27, 2026
Home बिहार Sanjeevani Online Open Chess Tournament में चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय मास्टर श्री हरि एलआर बने चैंपियन

Sanjeevani Online Open Chess Tournament में चेन्नई के अंतरराष्ट्रीय मास्टर श्री हरि एलआर बने चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment
Sanjeevani Online Open Chess Tournament

संजीवनी ऑनलाइन ओपन शतरंज प्रतियोगिता (Sanjeevani Online Open Chess Tournament) के नवंबर संस्करण में चेन्नई के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर श्रीहरि एलआर 63 अंकों के साथ विजेता बने। वही यूक्रेन के एंड्री 61 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर अमृतसर पंजाब के भावेश महाजन 59 अंकों के साथ, चौथे स्थान पर क्यूवा के अर्नाल्ड 55 अंकों के साथ, पांचवें स्थान पर तिरुवंतपुरम केरला के गौतम कृष्णा एच 54 अंकों के साथ, छठे स्थान पर फिलीपींस के फ्रिट्ज 52 अंकों के साथ, सातवें स्थान पर ग्रीस के जिमी 50 अंक, आठवें स्थान पर चैंगलपट्टू तमिल नाडु के विग्नेश बी 48 अंक, नौवें स्थान पर चेन्नई तमिलनाडु के आरआर लक्ष्मण 48 अंक रहे। 11वें स्थान पर आर्मेनिया के सेवक 45 अंक, 12वें स्थान पर रूस के एलेक्स 44 अंक, 13वें स्थान पर कोल्हापुर महाराष्ट्र के आदित्य मुकुंद शेवालकर 43 अंक, 14वें स्थान पर चेन्नई के हर्षित साहू एवं 15वें स्थान पर तुर्की के शेहरान 40 अंक रहे।

विशेष पुरस्कारों में अंडर 15 आयु वर्ग के में पटना बिहार के दिव्यांशु राज 39 अंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पटना बिहार के ही आदित्य आनंद 35 अंक दूसरे स्थान पर रहे वही पटना बिहार के अव्यय शर्मा 35 अंक तीसरे स्थान पर रहे हैं।

महिलाओं के लिए घोषित विशेष पुरस्कारों में पटना बिहार के नूपुर आनंद 33 अंक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही दूसरे स्थान पर लुधियाना पंजाब के सहज प्रीत कौर 29 अंक एवं तीसरे स्थान पर मोगा पंजाब के जसप्रीत 28 अंक रहे।

अंडर 10 आयु वर्ग में पहले स्थान पर चचर असम के स्नेहा दास 30 अंक, दूसरे स्थान पर कुरनूल आंध्र प्रदेश के पी हर्षित 26 अंक एवं तीसरे स्थान पर कोलकाता वेस्ट बंगाल के नरेंद्र अग्रवाल 23 अंक रहे। पटना के खिलाड़ियों के लिए घोषित विशेष पुरस्कार में बालक वर्ग में श्रेयांश श्रीवास्तव 18 अंक ने पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में तृषा रंजन 6 अंक ने यह पुरस्कार पाया।

प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत संजीवनी विकास फाउंडेशन के निदेशक अखिलेश अखिल एवं पटना शतरंज अकादमी के सचिव राकेश रंजन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights