Sunday, June 8, 2025
Home FIFA WORLD CUP 2022 FIFA World cup 2022 : इक्वाडोर और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ

FIFA World cup 2022 : इक्वाडोर और नीदरलैंड का मैच ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment
FIFA World cup 2022

स्ट्राइकर इनेर वालेंशिया के विश्व कप के तीसरे गोल की मदद से इक्वाडोर ने शुक्रवार को नीदरलैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका और इसके साथ ही मेजबान कतर टूर्नामेंट से एक सप्ताह के भीतर ही बाहर हो गया।

FIFA World cup 2022 दोनों टीमों के चार-चार अंक

ग्रुप ए में नीदरलैंड और इक्वाडोर दोनों के चार अंक हो गए और इस मैच से पहले सेनेगल से 3-1 से हारी कतर की टीम खाता भी नहीं खोल सकी है। उसे पहले मैच में इक्वाडोर ने हराया था।

नीदरलैंड के लिये छठे ही मिनट में कोडी गाकपो ने गोल किया लेकिन उसके बाद से इक्वाडोर की टीम हावी रही।

FIFA World cup 2022 वालेंशिया ने गोल कर हार से बचाया

उसके लिए बराबरी का गोल 49वें मिनट में वालेंशिया ने किया। मेजबान कतर के खिलाफ रविवार को पहले मैच में दोनों गोल करने वाले वालेंशिया ने 2014 के बाद से विश्व कप में इक्वाडोर के सभी छह गोल किये हैं।

FIFA World cup 2022 अब इक्वाडोर का मुकाबला सेनेगल से

इक्वाडोर का मुकाबला मंगलवार को सेनेगल से होगा और उसे दूसरे दौर में जाने के लिये सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है। वहीं डच टीम मेजबान कतर से खेलेगी।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights