Friday, June 5, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान के मोहम्मद तैयब इकराम बने FIH के अध्यक्ष

पाकिस्तान के मोहम्मद तैयब इकराम बने FIH के अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

पाकिस्तान के मोहम्मद तैयब इकराम को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ( एफआईएच ) का नया अध्यक्ष चुना गया जो भारत के नरिंदर बत्रा की जगह लेंगे। तैयब इकराम एशियाई हॉकी महासंघ के सीईओ हैं।

इकराम ने बेल्जियम के मार्क कूड्रोन को यहां ऑनलाइन हुई एफआईएच की 48वीं कांग्रेस में 79-47 से हराया। कुल 129 राष्ट्रीय संघों में से 126 ने वैध मत डाले।

इकराम का कार्यकाल दो साल का होगा ताकि वह पूर्व अध्यक्ष बत्रा का कार्यकाल पूरा कर सकें। बत्रा ने 18 जुलाई को इस्तीफा दिया था।

सैफ अहमद तभी से एफआईएच के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बत्रा को भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख के रूप में काम करने से रोक दिया था।

बत्रा 2016 में एफआईएच अध्यक्ष बने और जुलाई में उन्होंने इस्तीफा दिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता भी छोड़ दी।

एफआईएच कार्यकारी बोर्ड में एक अध्यक्ष, आठ सामान्य सदस्य ( चार पुरूष और चार महिलायें ) होते हैं जिनमें से आधे हर दो साल में बदलते हैं। इनके अलावा खिलाड़ियों का एक प्रतिनिधि, महाद्वीपीय महासंघों क अध्यक्ष, सीईओ भी शामिल होते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.