Monday, February 23, 2026
Home Uncategorized कूच बिहार ट्राॅफी टूर्नामेंट : पटना में बिहार बनाम ओड़िशा मैच 5 नवंबर से

कूच बिहार ट्राॅफी टूर्नामेंट : पटना में बिहार बनाम ओड़िशा मैच 5 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment
कूच बिहार ट्राॅफी टूर्नामेंट का मैच 5 नवंबर से 8 नवंबर तक बिहार बनाम ओड़िशा के बीच पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति देवेश चंद्र ठाकुर करेंगे। मैच के सफल संचालन के लिए एसीयू इंचार्ज सुनील कुमार सिंह बनाए गए हैं। वहीं बीसीसीआई की ओर से मैच के लिए रेफरी फाजिल मोहम्मद, अंपायर गजानंद वशिष्ठ व दर्शन हुराकडली के अलावा ऑनलाइन स्कोरर अमित कुमार तिवारी, मैनुअल स्कोर अभिनव कुमार व वीडियो एनलिस्ट अभिषेक कुमार के साथ-साथ सहायक वीडियो एनलिस्ट अंकित कुमार को नियुक्त किया गया है।
बिहार टीम के लोकल मैनजर शैलेंद्र सिंह और मेहमान टीम के लोकल मैनजर अविनाश कुमार शुक्ला है। सीईओ मनीष कुमार ने बताया कि मैच का उदघाटन प्रातः 8ः30 बजे होगा। जबकि टाॅस 9 बजे संपन्न होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights