Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में वाईएसी पटना सिटी जीता

प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में वाईएसी पटना सिटी जीता

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में शनिवार को खेले गए प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में वाईएसी पटना सिटी ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी को 21 रन से हराया।

टॉस वाईएसी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाये। वाईएसी की ओर से कप्तान पंकज शाह ने 79, दीपक कुमार ने 24, रौशन कुमार ने 10, गुलशन कुमार ने नाबाद 42, अनिल आदित्य ने नाबाद 32 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 47 रन बने।

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंकित कुमार मल्होत्रा ने 35 रन देकर दो,रोहित शर्मा ने 53 रन देकर 1, शुभम गुप्ता ने 33 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.3ओवर में 213 रन पर ऑल आउट हो गई। कुमार शान ने 10,नीरज कुमार ने 58,मोहित चौरसिया ने 12, संकेत सिंह ने 29, शुभम गुप्ता ने 18, रोहित शर्मा ने नाबाद 27, अंकित मल्होत्रा ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त से 40 रन बने। हर्ष राज ने 33 रन देकर 2, पंकज शाह ने 15 रन देकर 2, गुलशन कुमार ने 21 रन देकर 1,सोनू ने 33 रन देकर 1, दीपक कुमार ने 36 रन देकर दो विकेट चटकाये।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.