Monday, June 15, 2026
Home राष्ट्रीयफुटबॉल अंडर-17 एशियाई कप फुटबॉल के लिए भारत ने किया क्वालीफाई

अंडर-17 एशियाई कप फुटबॉल के लिए भारत ने किया क्वालीफाई

by Khel Dhaba
0 comment

दमाम (सऊदी अरब)। एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर 2022 के आखिरी मैच में सऊदी अरब के हाथों मिली हार के बाद भी भारत ने एशियाई कप 2023 में जगह बना ली है।

मेजबान सऊदी अरब ने यहां प्रिंस मोहम्मद बिन फहद स्टेडियम पर रविवार को खेले गये मैच में भारत को 2-1 से मात दी।
विजेता टीम के खिलाड़ी तलाल हाजी 22वां मिनट और 58वां मिनट में गोल किये जबकि भारत का एकलौता गोल टी गंगटे (90+5 मिनट) ने अतिरिक्त समय में जमाया।

भारतीय युवाओं क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के 10 समूहों की छह सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक होने के नाते मुख्य टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया। भारत ने इससे पहले क्वालीफायर मैचों में मालदीव (5-0), कुवैत (3-0) और म्यांमार (4-1) को मात दी थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.