Thursday, June 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में बिहार क्रिकेट के विकास की गति और बढ़ेगी : रहबर आबदीन

राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में बिहार क्रिकेट के विकास की गति और बढ़ेगी : रहबर आबदीन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन समेत अन्य पदाधिकारियों ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित राकेश कुमार तिवारी को जीत की बधाई दी है। इन सबों ने सत्र 2022-25 के लिए निर्वाचित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को भी बधाई दी है।

तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि राकेश कुमार तिवारी को पिछले सत्र में कोरोना समेत अन्य कारणों से काम करने का बेहतर मौका नहीं मिला पाया था इसीलिए इन्हें दूसरा मौका देकर बिहार क्रिकेट जगत ने बेहतर कार्य किया है।

रहबर आबदीन ने कहा कि राकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित नई कमेटी में अनुभवी और जोशीले लोग शामिल हुए हैं। एक ओर जहां दिलीप सिंह और आशुतोष नंदन सिंह क्रमश: उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं उनके अनुभव का संघ को काफी फायदा होगा वहीं दूसरी ओर सचिव अमित कुमार, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी और काउंसर ओम प्रकाश जायसवाल राज्य संघ में नई पारी खेलेंगे। इन सबों ने अपने जिला में बेहतर कार्य किया और वे राज्य संघ में बेहतर कार्य करेंगे।

रहबर आबदीन ने बिहार क्रिकेट जगत के सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि सारे गले शिकवे भूला कर राज्य के क्रिकेट हित में नई कार्यकारिणी का साथ दें और उन्हें काम करने का मौका दें।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.