Friday, June 5, 2026
Home Slider 36वें नेशनल गेम्स 2022 में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे नीरज कुमार पप्पू

36वें नेशनल गेम्स 2022 में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे नीरज कुमार पप्पू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू आगामी 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गुजरात के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले 36वें नेशनल गेम्स 2022 में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में भारतीय खो-खो संघ के महासचिव एम एस त्यागी के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है।

जारी पत्र के अनुसार 36वें नेशनल गेम्स में खो-खो की स्पर्धा 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक संस्कारधाम, अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की जायेगी। सभी तकनीकी पदाधिकारी को 28 सितंबर को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

नीरज कुमार पप्पू को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किये जाने पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और जिला संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.