Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्लब के पदाकारियों ने कहा-नालंदा क्रिकेट संघ का चुनाव अवैध, कोर्ट जायेंगे

क्लब के पदाकारियों ने कहा-नालंदा क्रिकेट संघ का चुनाव अवैध, कोर्ट जायेंगे

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा से पंजीकृत विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि संघ का चुनाव चोरी-चोरी और चुपके-चुपके करा लिया गया। इन सबों ने कहा कि संघ के पूर्व अधिकारी ने मनमानी तरीके से इस चुनाव को संपन्न कराया।

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा गठित एडहॉक कमेटी भी इस मामले में चुप रही। उन्होंने पंजीकृत क्लबों को कोई सूचना नहीं दी और न ही कोई नोटिफिकेशन जारी किया गया। बस एक दिन संघ के पूर्व अधिकारी द्वारा राजनीति चाल चली और एक होटल के रूम में अपने चहेतों को माला पहना कर चुनाव संपन्न करा लिया। इन सबों ने कहा कि इस तरह से लोढ़ा कमिटि का पूरा पूरा नियमों का उलंघन किया।

क्लबों के पदाधिकारियों का कहना है कि हम सभी ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को भी पत्र लिखा है पर कोई जवाब नहीं आया है और हम सभी न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को विवश हैं।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.