Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट पीडीसीए अंडर-19 मेंस प्लेयर्स सेलेक्शन ट्रायल के लिए चयन समिति गठित

पीडीसीए अंडर-19 मेंस प्लेयर्स सेलेक्शन ट्रायल के लिए चयन समिति गठित

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) की एडहॉक कमेटि ने पीडीसीए के अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल के लिए तीन सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी का गठन किया है। पीडीसीए के एडहॉक कमिटि के सदस्य रहबर आब्द्दीन ने बताया कि बीसीए के वर्ष 2022-23 में सेलेक्शन ट्रायल हेतु शाहीन अख्तर की अध्यक्षता में तीन लोगों की समिति बनाई है।

चयन समिति में शाहीन अख्तर के अलावा दो सदस्य के रूप में सूरज कुमार व अभिमन्यु कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंडर 19 क्रिकेट आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के बाद उनकी दावेदारी बीसीए के ओर से होने वाले चयन ट्रायल में बढ़ेगी। वहीं, कमिटि से मिली जानकारी के अनुसार 13 सितंबर को राजेंद्र नगर के रोड नंबर सात में स्थित शाखा ग्राउंड के मैदान पर होने वाले ट्रायल के कंवेनर निशांत मोहन बनाए गए हैं।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने संग आधार कार्ड की कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और उम्र तथा पता के संबंध में प्रूफ लाना होगा। पीडीसीए की एडहॉक कमेटि में शामिल पांच सदस्यों को पटना जिले में क्रिकेट गतिविधियों के संचालन की जिम्मेवारी दी गई है।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.