Thursday, June 11, 2026
Home बिहारटेनिस खेल पत्रकार शैलेन्द्र कुमार की पहली पुण्य तिथि पर सासाराम में हुआ सॉफ्टटेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

खेल पत्रकार शैलेन्द्र कुमार की पहली पुण्य तिथि पर सासाराम में हुआ सॉफ्टटेनिस प्रतियोगिता का आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

सासाराम। खेल पत्रकार शैलेंद्र कुमार के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सासाराम स्थित फजलगंज स्टेडियम में एक दिवसीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पूर्व स्वर्गीय शैलेंद्र कुमार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खिलाड़ियों ने उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सॉफ्ट टेनिस एसोशिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता ने बताया कि स्वर्गीय शैलेन्द्र कुमार पटना ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए लिए अपनी लेखनी के माध्यम से सरकार के नजरों में लाया। खेले गये मैचों में ओपन कैटेगरी में सत्यम कुमार ने एहसान अली को 5-3, 7-5 से हरा कर मेडल जीता।

बालिका ओपन वर्ग में खुशबू कुमारी ने नेहा कुमारी को 4-2, 4-1 से हराया। वही अंडर 18 बालिका वर्ग में प्रियल ने अनुभव को 4-2, 5-3 से हराया। अंडर 15 बालिका वर्ग में एंजल ने दीप्ति मौर्या को 4-1, 4,0 से हराया। इसी श्रेणी के बालक वर्ग में एनरिक ने दिव्यांशु कुमार को 4-0, 4-2 से हराया। वही विजेता खिलाड़ियों को सचिव रमेश मेहता एवं पत्रकार संजीव कुमार ने मेडल एवं मोमेंटो देखर सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.