रांची। 41वीं सब जूनियर राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य शूटिंग बॉल संघ टीम का गठन कर लिया गया है जो कि यह प्रतियोगिता 2 सितंबर से 4 सितंबर तक बिहार राज्य के गया शहर में आयोजित की जाएगी।
बालक वर्ग की कमान मुकुंद कुमार महतो को सौंपी गई है। टीम में राकेश कुमार महतो, नीतीश कुमार, सुमन कुड़ी, सौरव महतो, रोहित कुमार महतो, हेम राम कुमार महतो, सुमित ओझा, रुद्र प्रताप, बलराम, प्रेम, आशीष होंगे। टीम के कोच कमलेश कुमार सिंह होंगे।
बालिका वर्ग में कप्तान सुचिता कुमारी को बनाया गया है। किरण लोहरा, भारती कुमारी महतो, रीता कुमारी, मोनिका महतो, लखमणि कुमारी, लक्ष्मी सिंह, सुखदा महतो, चांदनी सिंह, रिशु कुमारी महतो, सुमन महतो, काजल राम महतो टीम में शामिल हैं। कोच बलराम कुमार होंगे जबकि मैनेजर आशीष कुमार होंगे।
यह प्रतियोगिता 3 दिनों तक चलेगी जो देश भर के लगभग 28 राज्यों की टीमें भाग लेगी।
टीम को जीत की शुभकामनाएं अध्यक्ष रणधीर कुमार, भगवान प्रसाद साहू, झारखंड राज्य शूटिंग बॉल महासंघ महासचिव चंदन कुमार सिंह, अमलेश सिंह, सह सचिव सुशांत कुमार, अशोक,कोषाध्यक्ष विमल कुमार दी है।