Wednesday, May 27, 2026
Home Slider यूएस ओपन टेनिस : मेदवेदेव & किर्गियोस दूसरे दौर में, सितसिपास बाहर

यूएस ओपन टेनिस : मेदवेदेव & किर्गियोस दूसरे दौर में, सितसिपास बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयॉर्क। यूएस ओपन के वर्तमान चैंपियन डेनिल मेदवेदेव ने यूएस ओपन के पहले दौर में अमेरिका के स्टेफान कोजलोव को 6-2 से मात देकर अपने अभियान की शुरुआत की।

ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के पिछले आयोजन में नोवाक जोकोविच को हराकर अपना पहला प्रमुख खिताब जीतने वाले मेदवेदेव ने सोमवार को कोज़लोव को 6-2, 6-4, 6-0 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने अपने हमवतन थनासी कोकिनाकिस को 6-3, 6-4, 7-6(4) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया।

कोलंबो के क्वालीफायर डेनियल इलाही गलान ने बड़े उलटफेर में विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को 6-0, 6-1, 3-6, 7-5 से मात दी। विश्व के 94वें नंबर के खिलाड़ी ने लूइस आर्मस्ट्रॉंग स्टेडियम में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के लिये 41 विजयी शॉट लगाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights