Thursday, February 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट खेल दिवस के अवसर पर ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर में होगा खेल सम्मान समारोह

खेल दिवस के अवसर पर ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर में होगा खेल सम्मान समारोह

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सिपाही भगत स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेल दिवस के अवसर एक सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है जिसमें पटना जिला के महिला क्रिकेटरों, क्रिकेट प्रशिक्षकों समेत अन्य खेलों की महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर की प्राचार्या शोविका यादव ने दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg

उन्होंने कहा कि सिपाही भगत स्पोट्र्स फाउंडेशन हमेशा सामाजिक कार्य करने में आगे रहा है। इसके पहले कई खेल आयोजनों का सफल आयोजन करा चुका है। इसी कड़ी में इस वर्ष खेल सम्मान आयोजित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महिला क्रिकेट धीरे-धीरे विकास की ओर बढ़ रहा है। इस सम्मान से बिहार की महिला क्रिकेटरों में एक नई ऊर्जा पैदा होगी जो आने वाले दिनों में बिहार की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

शोविका यादव ने कहा कि हाल के वर्षों में ओलंपिक से लेकर एशियाड में भारत के खिलाड़ियों ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान होने के नाते अपने सामाजिक दायित्व को भी समझता है और उसी के तहत सामाजिक कार्यों में इसका योगदान काफी रहता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg

ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर के निदेशक अमन कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में कई खेल आयोजन करायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य स्कूल में खेल को बढ़ाना है। इस कड़ी में कई कार्य किये जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर के परिसर में और परिसर से बाहर सिपाही भगत फाउंडेशन की ओर से कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में महिला खिलाड़ियों के विकास के लिए सिपाही भगत फाउंडेशन कार्य करेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights