Sunday, March 1, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES भारतीय पुरुष हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में

भारतीय पुरुष हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत को पूरे 60 मिनट 13वीं रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी चुनौती दी। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पूल ए में पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

लीग चरण में अपराजेय रही भारत के लिये अभिषेक ने 20वें मिनट में, मनदीप सिंह ने 28वें और जुगराज सिंह ने 58वें मिनट में गोल दागे जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिये रियान जूलियस ने 33वें और एम कासिम ने 59वें मिनट में गोल किये।

राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा में भारत ने आज तक स्वर्ण पदक नहीं जीता है और सभी छह स्वर्ण ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। भारत ने दो बार 2010 में दिल्ली में और 2014 में ग्लास्गो में रजत पदक अपने नाम किये जबकि पिछली बार गोल्ड कोस्ट में भारत की झोली खाली रही थी। फाइनल आठ अगस्त को खेला जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights