Saturday, June 6, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स वेटलिफ्टिंग : भारत के गुरप्रीत सिंह ने जीता कांस्य पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स वेटलिफ्टिंग : भारत के गुरप्रीत सिंह ने जीता कांस्य पदक

by Khel Dhaba
0 comment

गुरदीप सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का शानदार अभियान जारी रखते हुए 109 प्लस किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। 26 वर्ष के गुरदीप ने स्नैच में 167 और क्लीन एंड जर्क में 223 किलो समेत कुल 390 किलो वजन उठाया।

पाकिस्तान के मुहम्मद नूह बट ने 405 किलो वजन उठाकर खेलों के नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया । न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू को रजत पदक मिला जिन्होंने 394 किलो वजन उठाया।

गुरदीप की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने दूसरे प्रयास में 167 किलो उठाया लेकिन तीसरे प्रयास में 173 किलो नहीं उठा सके। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 207 किलो के साथ शुरूआत की लेकिन 215 किलो का दूसरा प्रयास नाकाम रहा। उन्होंने तीसरे प्रयास में 223 किलो वजन उठाया। भारत ने भारोत्तोलन में अपना अभियान तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य समेत दस पदकों के साथ समाप्त किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.