Sunday, June 7, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन : भारत ने श्रीलंका को किया 5-0 से क्लीन स्वीप

कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन : भारत ने श्रीलंका को किया 5-0 से क्लीन स्वीप

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर प्रतियोगिता की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बर्मिंघम में अपने अभियान की शुरुआत में पाकिस्तान को 5-0 से हराने के बाद भारत ने श्रीलंका पर भी 5-0 से जीत दर्ज की।

अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने भारत को विजयी शुरुआत दिलाते हुए सचिन दियास और थिलिनी हेंदाहेवा को 21-14, 21-9 से हराया।

इसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से मात दी। पहले गेम में लक्ष्य को कदम जमाने में समय लगा, लेकिन दूसरा गेम उन्होंने आसानी से जीता। साथ ही 20 वर्षीय आकर्षी कश्यप ने पदार्पण करते हुए विदारा विदनगे को एकतरफा रूप से 21-3, 21-9 से हराया।

पुरुष युगल मुकाबले में जहां सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने 21-10, 21-13 से जीत दर्ज की, वहीं त्रिशा जॉली और गायत्री ने महिला युगल में 21-18, 21-6 के साथ विजय हासिल की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.