Wednesday, March 11, 2026
Home Slider CWG के बाद ही होगी आईओए कार्यकारी समिति बैठक : राजीव मेहता

CWG के बाद ही होगी आईओए कार्यकारी समिति बैठक : राजीव मेहता

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को जल्द से जल्द चुनाव कराने को कहा गया है। इस पर महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि कार्यकारी समिति की बैठक बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों के बाद ही हो सकती है।

मेगा इवेंट 28 जुलाई को उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा और 8 अगस्त को समाप्त होगा। मेहता ने कहा है कि चूंकि आईओए के कई अधिकारी बर्मिघम में होंगे, इसलिए खेलों के बाद कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित करना संभव होगा।

आईओसी ने हाल ही में आईओए को एक पत्र जारी कर राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) से जल्द से जल्द चुनाव कराने को कहा था।

पिछले साल दिसंबर में होने आईओए चुनाव वाले थे। दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले के कारण स्थगित कर दिए गए थे। जहां पर राष्ट्रीय खेल संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

इनसाइड द गेम्स डॉट कॉम ने मेहता के हवाले से कहा, अगला आदेश 26 जुलाई से 3 अगस्त के बीच आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि चूंकि हम में से कुछ लोग बर्मिघम की यात्रा कर रहे हैं, हमें अगला कदम क्या है, यह देखने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के खत्म होने तक इंतजार करना होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-gully-Cricket-1-1024x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-ASTRO.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is ADV-highway-juncation-1-1024x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights