Friday, June 12, 2026
Home बिहारक्रिकेट विंध्याचल स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट एक जुलाई से पटना में

विंध्याचल स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट एक जुलाई से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में विंध्याचल चौबे स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 2 जुलाई तक पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग,पटना के मैदान पर किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट खिलाड़ी रंजन राय,रवि प्रकाश,बबलू यादव व सुधीर कुमार की देखरेख में किया जायेगा।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में सिर्फ चार टीमों को खेलने की अनुमति दी जायेगी। प्रतियोगिता के सभी मैच 12 – 12 ओवरों के खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.