गढ़वा के भवनाथपुर में आयोजित होने वाली 16वीं झारखंड राज्य सीनियर पुरुष-महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बोकारो जिला टीम का चयन 25 जून को किया जायेगा। भवनाथपुर, गढ़वा में यह प्रतियोगिता आगामी 1 से 3 जुलाई के बीच आयोजित की जायेगी। बोकारो में सलेक्शन ट्रायल दोपहर दो बजे से सामुदायिक केंद्र कबड्डी मैदान सेक्टर 8, बोकारो इस्पात नगर में होगा। खिलाड़ियों को अपने साथ ओरिजिनल आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज का फोटो लेकर आना होगा। अधिक जानकारी के लिए बोकारो जिला के कोच नवनीत कुमार सोनू मोबाइल न. 6200781557 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी बोकारो जिला के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने दी।
